प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों से नाराज कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

■प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों से नाराज कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म में भाजपा नेताओं का नाम आने के बाद भी मुख्यमंत्री मौन हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में नीट पेपर लीक और वहां के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने का विरोध किया तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा के इस रवैया से सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, शाकिर अली “बब्बू” ,राम नगीना,उत्तम आचार्य, राम मूरत गौतम, मुख्तियार अंसारी, साहब सिंह, जसविंदर सिंह, राजेश जायसवाल, जिलानी अंसारी, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।







