पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को मिला “काव्या पुरोधा” सम्मान

पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को मिला “काव्या पुरोधा” सम्मान

■पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को मिला “साहित्य पुरोधा” सम्मान

■नारायण सिंह रावत


■सितारगंज। कल्की नगरी सम्भल, उत्तर प्रदेश में “हिंदू जागृति मंच संभल”, की ओर से विक्रम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में शक्तिफार्म निवासी कवियित्री पुष्पा जोशी ”प्राकाम्य” को काव्या पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया।
23 जून से 24 जून 15 घंटे तक अनवरत चलने वाले इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लगभग 170 कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की।


मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संभल‌ ने कहा कि एक साहित्यकार अपनी लेखनी से समाज को सही दिशा दिखाकर मार्गदर्शन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ व सम्मानित साहित्यकारों समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। हिन्दू जागृति मंच के अध्यक्ष अजय शर्मा, अतुल शर्मा, उज्ज्वल वशिष्ठ सहित सुबोध कुमार शर्मा, रामकिशोर वर्मा, राजवीर सिंह राज, प्रदीप माहिर राजपूत, अनमोल, रागिनी, चुनमुन, डॉ प्रीति अग्रवाल, इच्छा पोरवाल आदि रहे। क्षेत्रवासियों ने पुष्पा जोशी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page