अच्छी पहल-सरकारी अस्पताल को दिया वाटर कूलर,भीषण गर्मी में मिलेगी मरीजों को राहत

■सरकारी अस्पताल को दिया वाटर कूलर
■समाजसेवी रामजी मित्तल ने लगाया वाटर कूलर
■भीषण गर्मी में मिलेगी मरीजों को राहत

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में मरीजों की सुविधा के लिए समाजसेवी रामजी मित्तल ने ठन्डे पानी का वाटर कूलर लगाकर अस्पताल को समर्पित किया। डॉ अभिलाषा पांडेय ने कहा कि नये अस्पताल परिसर में एक वाटर कूलर है परन्तु मरीजों की अत्यधिक संख्या व भीषण गर्मी के कारण एक कूलर कम था आज वो कमी पूरी हो गई है,

वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मित्तल ने कहा कि मरीजों कि सुविधा हेतु निरंतर प्रयास रहेगा कि अस्पताल परिसर में भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने व मरीजोँ को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो ऐसा प्रयास रहेगा। इस मौके पर डॉ रविंदर सिंह,समाजसेवी सुरेश अग्रवाल,संजय जिंदल,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला,विमल सरकार,सर्वेश सिंह,मधु मित्तल,रेखा नेगी आदि उपस्थित रहे!







