चिन्हित स्थान से अलग टॉवर लगाने का विरोधग्रामीणों ने एसडीएम से उठी कार्रवाई की मांग

●चिन्हित स्थान से अलग टॉवर लगाने का विरोध
ग्रामीणों ने एसडीएम से उठी कार्रवाई की मांग

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। चिह्नित स्थान से अलग हटकर टॉवर लगाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेज कर टावर निश्चित स्थान पर लगाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विडोरी सलमता नानकमत्ता के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि, ग्राम सलमता में खसरा संख्या 225/7/3 पर जिओ टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव, उच्च अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया गया था। परंतु कंपनी खसरा नंबर की भूमि पर टावर न लगाकर ग्राम विडोरी व सलमता की सीमा पर स्थित खसरा नंबर 208 की भूमि पर टावर लगा रही है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया एवं मामले में एक प्रार्थना पत्र एसडीएम कार्यालय को भी दिया गया था। ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व उप निरीक्षक की जांच आख्या में भी टावर को अन्यत्र लगाए जाने की बात स्पष्ट हुई। मामला 2017 में न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय में अभी मामला लंबित है। इसके बाद भी कंपनी द्वारा खसरा नंबर 208 की भूमि पर ही मोबाइल टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते, हुए उप जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की।








