स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों का इलाज

● स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों का इलाज

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। वार्ड संख्या एक चिन्ती मझरा में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से हिमालयन महिला विकास संस्था की ओर से सुनीता राणा के आवास पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ0 सी0 सिंगला और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 अंचला ने
110 मरीजों की जांच की। इस दौरान आंखों के पर्दे, आंख व चश्मे की कंप्यूटर से जांच, सिर दर्द, नाखून, नासूर, पलक गिरने, पालक की गांठ, मोतियाबिंद की जांच की गई। इसके अलावा तवचा संबंधित रोगों की जांच की गई। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 अंचला ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बिशन दत्त जोशी,सुनीता राणा,मीरा रावत,साक्षी सिंह सेलोनी,शंकर सिंह रावत,दीपा रावत,नेहा जोशी,सुलोचना देवी, सुनीता देवी,रामपाल आदि शामिल रहे!








