किशोरी ने फंदे पर लटक कर दी जान


●किशोरी ने फंदे पर लटक कर दी जान
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। कस्बे में रहने वाली एक किशोरी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे के करणों का पता लग रही है। सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा ली। जब घर वालों की नजर पड़ी तो उसे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा है। पुलिस ने बताया मृतका का नाम सपना शुक्ला निवासी गणेश मंदिर सितारगंज है। सूत्रों के अनुसार सपना की उसके प्रेमी ने अपने साथ इंस्टाग्राम में अपनी फोटो अपलोड कर दी। इस कारण वह परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह परेशान थी और क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








