आबकारी विभाग को पता नहीं, दिनेशपुर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री एसटीएफ, थाना दिनेशुपर व आबकारी विभाग की टीम ने किया नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़

●आबकारी विभाग को पता नहीं, दिनेशपुर में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री एसटीएफ, थाना दिनेशुपर व आबकारी विभाग की टीम ने किया नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़
●दिनेशपुर क्षेत्र में चल रही थी पिछले 01 माह से अवैध शराब फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

■नारायण सिंह रावत
■रुद्रपुर:- एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने थाना दिनेशपुर में एक मकान में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशाल मण्डल व विकास मण्डल निवासी वार्ड चार बुधबाजार आजाद नगर लालकुआं को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का रॉ मैटेरियल व उपकरण बरामद किया गया। खास बात यह है कि करीब एक माह से चल रही नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं कि।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया गया कि टीम को पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना दिनेशपुर क्षेत्र में एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिस पर एसटीएफ की टीम लगातार कार्य कर रही थी। टीम ने गोपनीय सूचना के जरिये उक्त मकान का पता लगाकर दिनेशपुर व आबकारी विभाग की टीम को साथ छापा मारा। मकान को घेरकर रेड की गयी तो मकान के अन्दर दो आरोपी नकली शराब बना रहे थे। उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया। मकान के अन्दर से भारी मात्रा में बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का की तैयार नकली शराब व कैमिकल , कच्चा माल व नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों युवक किराये पर मकान लेकर पिछले 01 महीने से उसमें नकली शराब की फैक्ट्री चला रहे थे जो कि एक रिहायशी इलाका था। आस-पास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी। तैयार शराब को हल्दवानी क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। नकली शराब को बनाने के लिए रॉ मटेरियल व उपकरण उ0प्र0 से जिस व्यक्ति द्वारा सप्लाई कराये जा रहे थे उसका भी ठोस सुराग एसटीएफ को मिला है। नकली शराब बनाने के सरगना विशाल मण्डल के खिलाफ थान काठगोदाम, हल्द्वानी , लालकुआं व आबकारी विभाग में छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ दिनेशपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ की कार्रवाई में आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपियों से बरामद सामान
- चार प्लास्टिक के गैलन में 200 लीटर अवैध केमिकल।
- 10 गत्ते की पेटियों में कुल 480 पव्वे गुलाब मार्की, व शराब बनाने के उपकरण
- करीब 400 खाली छोटी बोतलें।
- 03 गड्डी लेवल।
- बोतलों पर सील लगाने वाले 03 चार्ट जिसमें उत्तराखंड सरकार का मोनोग्राम बना हुआ है।
- पांच पैकेट में करीब 2000 ढक्कन।
- 01 अल्कोहल मीटर, शराब की गुणवत्ता नापने वाला
- एक वाहन बिना नंबर अल्टो कार वह एक सफेद रंग की स्कूटी।
इंसेट
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, उनि केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह बिष्ट, आरक्षी मोहित वर्मा, आरक्षी गुरवंत सिंह, आरक्षी दीपक भट्ट, संजय कुमार, थाना दिनेशपुर टीम में
एसओ नंदन सिंह रावत, उप निरीक्षक नवीन सुयाल, आरक्षी श्यामसुंदर, आरक्षी गोविंद आर्य, आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षी पवन कुमार कंबोज,प्रधान आरक्षी राजीव चंद्र शामिल हैं।







