यूसीमास प्रतियोगिता में मेट्रोपोलिस श्री साईं अबेकस एकेडमी के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

●यूसीएमएएस प्रतियोगिता में मेट्रोपोलिस श्री साईं अबेकस एकेडमी के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

●यूसीमास प्रतियोगिता में मेट्रोपोलिस श्री साईं अबेकस एकेडमी की आराध्या मिश्रा बनी चेम्पियन
■नारायण सिंह रावत


■रुदपुर। रुद्रपुर में यूसीएमएएस की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।


यूसीएमएएस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रुद्रपुर मेट्रोपोलिस श्री साई अबेकस एकेडमी के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यूसीमास मेट्रोपोलिस श्री साई अबेकस एकेडमी के आराध्या मिश्रा ने चैंपियन ट्रॉफी जीती।

इसके अलावा कीर्तिशा यादव, सार्थक,यामिनी,रियांश चौधरी, तनिष्का भटनागर,अरनव चैत्री, भव्या गुप्ता,अरनव सक्सेना,विवान सैन, अवनी सैन,हिमार्दी जोशी,सिमरन, आरना अग्रवाल, समर्थ,श्रिहिता,व निमिर्त सैनी, रनरअप व अपने-अपने वर्ग विजेता रहे। यूसीमास की ट्रेनर रचना ने बताया कि परीक्षा में बच्चों ने 8 मिनट के अंदर लगभग लगभग 200 कठिन प्रश्नों का उत्तर दिया और जिन बच्चों ने सबसे जल्दी दिया है, उन बच्चों को प्रथम पुरस्कार दे करके सम्मानित किया गया


यूसीमस अबेकस अकादमी उत्तराखंड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने के लिए यूसीमस रोमांचक तरीके से प्रशिक्षण देता है। 1993 से यूसीमस ने दुनिया भर में दस लाख से अधिक बच्चों को उनके भीतर की प्रतिभा की खोज करने में मदद की है। इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीमस इंडिया हेड डॉ. स्नेहल और बिजनेस हेड इंडिया सिम्पलिसियो मेन्ज़ेज़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन ममता तोमर, जया कृष्णन, और जानवी भाटिया ने किया।









