यूसीएमएएस प्रतियोगिता में यूनिवर्सल अबेकस एकेडमी के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

यूसीएमएएस प्रतियोगिता में यूनिवर्सल अबेकस एकेडमी के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

●यूसीएमएएस प्रतियोगिता में यूनिवर्सल अबेकस एकेडमी के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

■रुदपुर। रुद्रपुर में यूसीएमएएस की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।


यूसीएमएएस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रुद्रपुर आदर्श कालोनी और भूरारानी के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आदर्श कालोनी के जसजीत और सार्थक पंवार ने चैंपियन ट्रॉफी जीती।

इसके अलावा जसमन कौर, तेजस्वी, आर्यन, पावनी, तान्या, कृष्णम, विहानी, कियान रनरअप रहे। तीन बच्चों रत्नाकर, देवांश और मनसीरत को मेरिट ट्रॉफी मिली। इंस्टीट्यूट के पांच बच्चों पावनी, तान्या, कृष्णम, मान्या और शौर्य ने ग्रेजुएशन पूरी की। भूरारानी के चार बच्चों को रनरअप ट्रॉफी मिली। इसके साथ केशव नेगी ने मेरिट ट्रॉफ़ी जीती।

परीक्षा में बच्चों ने 8 मिनट के अंदर लगभग लगभग 200 कठिन प्रश्नों का उत्तर दिया और जिन बच्चों ने सबसे जल्दी दिया है, उन बच्चों को प्रथम पुरस्कार दे करके सम्मानित किया गया यूसीमस अबेकस अकादमी उत्तराखंड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने के लिए यूसीमस रोमांचक तरीके से प्रशिक्षण देता है। 1993 से यूसीमस ने दुनिया भर में दस लाख से अधिक बच्चों को उनके भीतर की प्रतिभा की खोज करने में मदद की है। इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीमस इंडिया हेड डॉ. स्नेहल और बिजनेस हेड इंडिया सिम्पलिसियो मेन्ज़ेज़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन ममता तोमर, जया कृष्णन, और जानवी भाटिया ने किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page