यूसीएमएएस प्रतियोगिता में सितारगंज की खुशदीप कौर बनीं मॉड्यूल चैंपियन

●यूसीएमएएस प्रतियोगिता में सितारगंज की खुशदीप कौर बनीं मॉड्यूल चैंपियन

●अभ्यास इंस्टीट्यूट के अन्य बच्चों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। रुद्रपुर में यूसीएमएएस की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
यूसीएमएएस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सितारगंज के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें अभ्यास इंस्टीट्यूट सितारगंज की खुशदीप कौर मॉड्यूल चैम्पियन और लिस्निंग चैंपियन आराध्या गंगवार (सितारगंज) चुने गए। इसके साथ ही आराध्या गंगवार, निखिल सिंह राणा, नैंसी अग्रवाल, राजकरन सिंह, वेदांश असवाल, प्रभजोत सिंह प्रथम रनरअप बने। अभ्यास इंस्टीट्यूट और यूसीमास ट्रेनर हर्षित पांडेय और दीपाली पांडेय ने बताया कि बच्चों ने 8 मिनट के अंदर लगभग लगभग 200 कठिन प्रश्नों का उत्तर दिया और जिन बच्चों ने सबसे जल्दी दिया है उन बच्चों को प्रथम पुरस्कार दे करके सम्मानित किया गया यूसीमस अबेकस अकादमी उत्तराखंड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने के लिए यूसीमस रोमांचक तरीके से प्रशिक्षण देता है। 1993 से यूसीमस ने दुनिया भर में दस लाख से अधिक बच्चों को उनके भीतर की प्रतिभा की खोज करने में मदद की है।

इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। इसमे सितारगंज के सात्विक रावत ने स्मार्ट वाच जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीमस इंडिया हेड डॉ. स्नेहल और बिजनेस हेड इंडिया सिम्पलिसियो मेन्ज़ेज़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन ममता तोमर, जया कृष्णन, और जानवी भाटिया ने किया।








