शिक्षा के प्रति हमेशा रहें गंभीर-मित्तल,उत्कृष्ट अंक लाने पर बालिका सोनी को किया सम्मानित

शिक्षा के प्रति हमेशा रहें गंभीर-मित्तल,उत्कृष्ट अंक लाने पर बालिका सोनी को किया सम्मानित

●शिक्षा के प्रति हमेशा रहें गंभीर-मित्तल

●शिक्षा हमारे जीवन की रीढ़

●उत्कृष्ट अंक लाने पर बालिका सोनी को किया सम्मानित

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज:- प्राथमिक विद्यालय चिंतिमझरा में प्रवेश उत्सव के अवसर पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना के साथ मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत व भिविन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता व समाज सेवक महेश मित्तल ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की रीढ़ है,शिक्षित होना ही अपने आप में गौरव की बात है शिक्षित व्यक्ति समाज में अपने आप को हर क्षेत्र में स्थापित करने की क्षमता रखता है और देश को आगे बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ समर्पित करने की भावना रखता है, बच्चे क्लास में शिक्षा के प्रति गंभीर रहें और हर वर्ष अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को नये प्रवेश पर पुस्तके भी दी गई, कक्षा चार की बालिका सोनी प्रजापति को उत्कृष्ट अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य रेखा सेन चौहान,
सहध्यापक इंदु बाला यादव,
संगीता आर्य,गीता आर्य,गायत्री राठौर,
गोरी देवी,अंजलि देवी,रीना,अनीता गुड़िया,विनोद कुमार आदि शामिल थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page