राहुल बनकर अफजाल ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा

●लव, रेप और धोखा… राहुल बने अफजाल ने हिंदू लड़की को बनाया बंधक; फिर धर्म परिवर्तन का दबाव
●अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,
●पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
■नारायण सिंह रावत
■ सितारगंज। सरकड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अफजाल नाम के युवक ने राहुल बनकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और मारपीट कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इसमें उसके परिवार के सदस्यों ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के पिता की मौत काफी समय पहले जो चुकी है। वह अपने नाना के घर सितारगंज में रहती है। किशोरी के मुताबिक 2020 में वह एक सेंटर पर टाइपिंग सीखने जाती थी। वार्ड 2 निवासी अफजाल पुत्र अबरार भी वहां टाइप सीखने आता था। उसने अपना नाम राहुल बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे होटल के कमरे में ले जाकर शारिरिक संबन्ध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। बीते 27 दिसम्बर 2023 को अफजाल ने फोन कर घर बुलाया। यहां पता चला कि वह हिंदू नहीं मुसलमान है। उसके दोनों भाइयों की पत्नियां हिंदू धर्म से हैं। इस बीच अफजाल के भाई इकरार ने उसको धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही अफजाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर धमकी दी। बीते 28 अप्रैल को अफजाल के माता पिता उसके घर आये और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर उसके नाना नानी का सिर कलम करने की धमकी दी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अफजाल, उसके पिता अबरार, उसके भाई इकरार, उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।








