बस्ता प्रतियोगिता में अविका, शिवानी और प्रत्यक्ष अव्वल

●बस्ता प्रतियोगिता में अविका, शिवानी और प्रत्यक्ष अव्वल

■सितारगंज। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सिसौना में बस्ता प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। पूर्व प्राथमिक वर्ग में अविका-प्रथम, निमित राणा द्वितीय एवं अनुष्का राय तृतीय स्थान पर रही। तथा प्राथमिक वर्ग में -प्रत्यक्ष राणा प्रथम, नव्या राणा द्वितीय तथा परिधि तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, ओजस द्वितीय तथा कसक राणा तृतीय स्थान पर रही।

निर्णायक के रूप में डाक्टर सत्य मित्र,(राजकीय महाविद्यालय सितारगंज) एवं हरजीत कम्बोज (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गोयल (विद्यालय प्रबन्ध समिति, प्रान्तीय सदस्य) ने की प्रतियोगिता प्रमुख विमला रानी सहित समस्त आचार्य बन्धुओं का प्रतियोगिता समपन्न कराने में सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र फुलारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।








