यूसीमास प्रतियोगिता में क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैम्पियन घोषित।

●यूसीमास प्रतियोगिता में क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैम्पियन घोषित।
●सितारगंज के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन !


■नारायण सिंह रावत
■ऊधम सिंह नगर(उत्तराखंड)। रुद्रपुर में यूसीमास की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के क्षितिज चंद ठाकुर चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।

बच्चों ने 8 मिनट के अंदर लगभग लगभग 200 कठिन प्रश्नों का उत्तर दिया और जिन बच्चों ने सबसे जल्दी दिया है उन बच्चों को प्रथम पुरस्कार दे करके सम्मानित किया गया l इसके अलावा प्रथम स्थान पर चित्राक्षी बिष, पहले स्थान पर ईशु, एकमप्रीत कौर, सार्थक पंवार, तन्मय सिंह, जसजीत, कार्तिक, वीमांश, आराध्या मिश्रा, वेदांश, अनिका, आशवी, वंश, अनिमेष और कार्तिकेय सिंह ने मेधावियों में शामिल रहे। यूसीमास अबेकस अकादमी उत्तराखंड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने के लिए यूसीमास रोमांचक तरीके से प्रशिक्षण देता है!1993 से यूसीमास ने दुनिया भर में दस लाख से अधिक बच्चों को उनके भीतर की प्रतिभा की खोज करने में मदद की है। इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।

इसमे हुए लक्की ड्रा सितारगंज के सात्विक रावत ने स्मार्ट वाच जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीमास इंडिया हेड डॉ. स्नेहल और बिजनेस हेड इंडिया सिम्पलिसियो मेन्ज़ेज़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन ममता तोमर
जया कृष्णन, और जानवी भाटिया ने किया।
इंसेट।
सितारगंज की खुशदीप कौर,आधारशिला रुदपुर का सुखजिंदर सिंह और ओमेक्स रुदपुर का अदवए गिरधर बने मॉड्यूल चैंपियन,यूसीमास की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सितारगंज के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खुशदीप कौर मॉड्यूल चैम्पियन और
लिस्निंग चैंपियन
आराध्या गंगवार (सितारगंज) चुने गए।






