रॉयल्टी चेक करने वाले कर्मचारियों पर वाहन चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास,मुकदमा दर्ज

रॉयल्टी चेक करने वाले कर्मचारियों पर वाहन चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास,मुकदमा दर्ज

●रॉयल्टी चेक करने वाले कर्मचारियों पर वाहन चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास
●आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। रॉयल्टी चेक करने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर बिना दस्तावेज खनन सामग्री ले जा रहे चालकों ने वहां चढ़ाकर जान से करने का प्रयास किया। एक कर्मचारी की तैयारी पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवराज सिंह निवासी मलपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कैलाश रिवर बैंड एलएलपी कम्पनी को प्रदेश के साथी जिलों के बॉर्डर पर खनन से संबंधित वाहनों की रायल्टी चेक करने का टेंडर प्राप्त है। कंपनी की ओर से तस्वीर सिह, अंकार सिह, गुरदीप सिह, गुरप्रीत सिह, मंजीत सिह आदि के साथ ग्राम मलपुरी मैं रॉयल्टी चेक करने के लिए बैरियर लगाया है। शुक्रवार रात 10.00 बजे के आस पास का बैरियर पर टीम प्रत्येक दिन की तरह जनपद से बाहर जाने वाले खनन वाहनों की रायल्टी की चेकिंग कर रही थी। इस बीच वाहन यूपी25सिटी 0711, यूपी 25 सीटी 1620, यूपी 25 सिटी 0810, यूपी 25सिटी 0819, यूपी 26एटी 0569 को रोका गया। वाहन चालकों से रॉयल्टी संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने मना कर दिया । चालकों ने बताया कि उनके पास दस्तावेज नहीं है। चालक व संचालक एवं वाहन स्वामी अभय गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम चरण गुप्ता,रोहित कुमार गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता तथा मो अकरम पुत्र हिकामातुल्ला निवासी अमरिया नए कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वाहन चालकों व संचालकों परवेज और मंजीत व अन्य लोगों ने बैरियर के कर्मचारी गुरप्रीत तथा एडविन पर जान से मारने की नियत से ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। गुरप्रीत व एडविन ने मुश्किल से कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे उन्हे चोटे आई। पुलिस ने वाहन चालकों, संचालकों के साथ परवेज व मंजीत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page