अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार -आरोपी के कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस किया बरामदगिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है संलिप्त

अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार -आरोपी के कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस किया बरामदगिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है संलिप्त

●अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार -आरोपी के कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस किया बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है संलिप्त

■नारायण सिंह रावत

■ लोहाघाट (चंपावत)- एएनटीएफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और थाना लोहाघाट पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस बरामद की गई है। टीम ने जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रअंतर्गत मन्नार बैंड खेतीखान के पास से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम और हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।
एएनटीएफ टीम और चंपावत पुलिस ने अभियुक्त मुकेश चन्द्र सेल्ला को मन्नार बैंड के पास ललुआ पानी रोड खेतीखान, लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एएनटीएफ ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में अभियोग पंजीकृत कराया है। एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2024 में अब तक 9 किलो 703 ग्राम चरस की बरामदगी की जा चुकी है।


इंसेट
इन नम्बरों पर करें शिकायत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536

एएनटीएफ टीम निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, जगबीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान

चंपावत पुलिस टीम
एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय जोशी, अशोक पुरी

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page