किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के बाद बची जान

●किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के बाद बची जान
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। नल पर पानी घरने गई एक किशोरी को सांप ने डस लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद किशोरी को अस्पताल से छूट्टी मिल गई। वार्ड संख्या एक चिन्ती मझरा निवासी 14 वर्षीय बीनिका चंद पुत्रि चन्द्रा चंद मंगलवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इस बीच उसे जहरीले सांप ने डस लिया। उसे घर जाकर परिवार को घटना की जानकारी दी। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉ0 लक्ष्मण सिंह बृजवाल ने उसका इलाज किया। किशोरी की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।







