महिला से दुष्कर्म के प्रयास में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साइट इंचार्ज पर मुकदमा

●महिला से दुष्कर्म के प्रयास में सिडकुल की कंपनी के साइट इंचार्ज पर मुकदमा
■सितारगंज। महिला से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने सिडकुल की कम्पनी के साइट इंचार्ज पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सितारगंज सिडकुल के उकरौली में सर्वोत्तम प्राइवेट कंपनी जो प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रही है। महिला का आरोप है कि कंपनी का साइट इंचार्ज विकास शर्मा पुत्र स्व राधेश्याम शर्मा रविवार रात उसके घर आया। आरोप है विकास ने उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।







