संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत,करंट लगने से मौत होने का लगाया जा रहा अंदेशा

●संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत
●करंट लगने से मौत होने का लगाया जा रहा अंदेशा
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सिसौना निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रथम दृष्टता करंट लगने से मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने, शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिसौना निवासी 27 वर्षीय युवक शिवराज सिंह पुत्र रिशिपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक युवक रिशिपाल का शव, सिसौना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रातः काल मिला। सुबह लगभग 6:00 बजे जब इसकी सूचना शिवराज के परिजनो को मिली तो परिजन भी मौके पर पहुंचे एवं इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रथम दृष्टता युवक की मौत करंट लगने से होना प्रतीत हो रहा है। मृतक शिवराज नशे का आदी था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।








