कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लाइन में लगकर पत्नी संग किया मतदान

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लाइन में लगकर पत्नी संग किया मतदान

●कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लाइन में लगकर पत्नी संग किया मतदान


■सितारगंज। लोकसभा सीट उधमसिंहनगर और नैनीताल के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे सितारगंज व शक्तिफार्म में सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए लाइन में लग गए।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पत्नी सुमेधा बहुगुणा के साथ मतदान केंद्र जीजीआईसी पहुंचे। मतदान केंद्र पर तेज धूप में करीब 200 मीटर की लंबी लाइन में लगे रहे।

इसके बाद उन्होंने ईवीएम से वोट डाला। बता दें कि कैबिनेट मंत्री को कुछ समय पहले पांव में चोट लग गई थी। इसके बाद भी वह कड़कती धूप में लाइन में लगे रहे। इधर ,जीजीआईसी केंद्र पर मतदान के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग -अलग लाइन लगी रही। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता मतदान जरूर करे। उन्होंने कहा कि जनता को सब कुछ पता है। इसलिए सोचसमझ कर मतदान करे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page