तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे हाजी अनवार का कांग्रेस से इस्तीफा

●तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे हाजी अनवार का कांग्रेस से इस्तीफा
●व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला,
●कांग्रेस में मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। मतदान से दो दिन पहले काग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी अनवार अहमद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। इस्तीफा देकर उन्होंने कहा कि वह पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुस्लिम नेताओं की खूब उपेक्षा जो रही है। पार्टी के पोस्टर बैनर में किसी भी नेता को तव्वजो नहीं दी जा रही है। तीन बार अध्यक्ष पद पर काबिज रह चुके अनवार अहमद ने कहा कि अभी फिलहाल चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है। इस पर वह बाद में निर्णय लेंगे।








