सितारगंज में भाजपा ने दिखाई ताकत, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया रोड शो

सितारगंज में भाजपा ने दिखाई ताकत, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया रोड शो

●सितारगंज में भाजपा ने दिखाई ताकत, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया रोड शो

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमल खिलाने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलवार को सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट नगर की जनता का दिल जीतने सड़क पर उतर गए। पार्टी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के गढ़ में भाजपा ने भव्य रोड शो किया। उनके सितारगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।अजय भट्ट जिंदाबाद, सौरभ बहुगुणा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुंवरपुर सिसैया से रोड शो शुरू किया जो मंडी, अमरिया चौक, किच्छा रोड, सिडकुल रोड से पर्वतीय रामलीला पहुंची। यहां पर्वतीय समाज ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि विकास ही भाजपा का मुद्दा है। करोड़ो रूपये से विकास कार्य किये जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम ऊंचा किया है। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए अजय भट्ट की जिताना जरूरी है। रास्ते मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नारे गूंजते रहे।इस दौरान सुखदेव सिंह, गोपाल बिष्ठ,बिशन दत्त जोशी,मुकेश सनवाल,हेमंत बोरा,प्रेम सिंह गोनिया,जगदीश गुरानी, भोला जोशी,उदय राणा,पंकज रावत,भूपेंद्र मटियाली,डीके पनतोला,ललित मैनाली, धीरेंद्र पंत, दीपू जोशी,महेश भट्ट,जया जोशी,सुनीता राणा,डॉ मीरा रावत,ललिता पवार,जानकी कोहली,सीमा अग्रवाल,प्रेमवती देवी,सुलोचना देवी,नेहा सतवाल,पुष्पा बहुगुणा,मिशा रावत, सात्विक रावत आदि शामिल थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page