मतदान के लिए किया गया जागरूक

●मतदान के लिए किया गया जागरूक

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी/लामाखेड़ा में आज मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को लोकसभा निर्वाचन के बारे में बताया गया। सभी बच्चों से यह अपील की गई कि वह अपने माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी वोट डालने के लिए कहेंगे। 18 अप्रैल को गांव में अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील करेंगे। जिससे कि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक रहे। इसके पश्चात सभी बच्चों को लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु सभी को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर वहां अजय सिंह क्वीरा, इरशाद हुसैन, रेवती देवी, रीना देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।








