आबकारी विभाग के एक्शन से शराब माफियों में हड़कंप,रामनगर में आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध 13 पेटी शराब देशी मदिरा बरामद की।

आबकारी विभाग के एक्शन से शराब माफियों में हड़कंप,रामनगर में आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध 13 पेटी शराब देशी मदिरा बरामद की।

●आबकारी विभाग के एक्शन से शराब माफियों में हड़कंप

●रामनगर में आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध 13 पेटी शराब देशी मदिरा बरामद की।

●आबकारी इंस्पेक्टर पाल के लागातार छापेमारी से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

■नारायण सिंह रावत

■रामनगर। आबकारी विभाग रामनगर की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवम् जिला नोडल अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रामनगर ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर ग्राम उदयपुरी बंदोबस्तों के अमरूद के बगीचे में अवैध रूप से छिपाकर अवैध शराब पराली मे रखी हुई मिली।
जिसमें रामनगर आबकारी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दिन के दौरान दबिश दी गई। मौके पर टीम ने 8 पेटी और 5 पेटी पव्वे अवैध शराब देशी मदिरा पिकनिक मार्का निर्मित आईजीएल आसवनी काशीपुर की मौके से बरामद हुई।मौके पर टीम ने अवैध देशी मदिरा शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों व्यक्तियों की तलाश शुरू कर है। बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50,000 रुपए आंकी गई है।

इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक रामनगर उमेश पाल, कांस्टेबल अलका शर्मा, कांस्टेबल धर्म सिंह, कुंवर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page