आनन्दनगर में कलश यात्रा के साथ लंका टापू में स्थित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित

आनन्दनगर में कलश यात्रा के साथ लंका टापू में स्थित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित

●आनन्दनगर में कलश यात्रा के साथ लंका टापू में स्थित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित

■नारायण सिंह रावत

■शक्तिफार्म। ग्राम सभा तिलियापुर के आनंद नगर में लंका टापू में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश यात्रा के साथ पंचम नवरात्रि में मूर्ति स्थापित की गई।
शनिवार को ग्राम सभा तीलियापुर के गांव आनंद नगर में लंका टापू में स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर से 151 कलश के साथ कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं कलश यात्रा में सम्मिलित हुई। कलश यात्रा पूरे गांव भ्रमण के पश्चात कलश में पवित्र जल भरकर पुनः कलश को शिव मंदिर में स्थापित किया गया।ढोल एवम छोलिया नृत्य के साथ ग्रामीणों ने आनंद नगर में परिक्रमा के साथ मूर्तिया स्थापित की इससे पूर्व पंडित हरीश तिवारी ने पूर्ण विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देवी देवताओं की मूर्तियो को कम से कम 5 नदियों के जल से स्नान कराया गया इसके पश्चात वस्त्र से मूर्ति को पोछकर देवी देवताओं के रंग अनुसार ने वस्त्र धारण कराए गये और दशमी के दिन विशाल भंडारा किया जाएगा इस मौके पर ईश्वर आर्य,अजय आर्य,प्रकाश आर्य,बिपिन आर्य,ख्याली राम आर्य,चंदर राम ,किशन राम,पुष्कर राम,मोहन राम,सोनू कुमार,पंकज आर्य,दीवान राम ,महेश आर्य,नवीन आर्य, राम किशोर,बिमला देवी ,कुसुम आर्य,पार्वती देवी,शोभा, तारा देवी, पूनम, मंजू, हिमानी, हेमा, जानकी, कमला देवी, चम्पा ,कविता,तारा ,सुनीता,दीपा,सोनी,भवानी देवी ,कलावती देवी,आदि शामिल थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page