नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर रतन फार्म को दिया हाइटेक शौचालय

●नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर रतन फार्म को दिया हाइटेक शौचालय
●विद्यालय शिक्षा का मंदिर
-साक्षरता जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज|श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह द्वारा
नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर रतन फार्म विद्यालय को हाइटेक शौचालय दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भी समय समय पर हम सभी को जागरूक कर रहे हैं। विद्यालय के व्यवस्थापक महेश मित्तल ने बताया कि पूर्व में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वछता कि और कदम बढ़ाते हुऐ समाजसेवी देवेंद्र सिंह ने बच्चों के लिए हाइटेक शौचालय देकर आज विद्यालय परिवार को समर्पित किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह,अध्यक्ष शीतल सिंघल,व्यवस्थापक महेश मित्तल,कोषाध्यक्ष विपिन
डालमिया,प्रधानाचार्य निताई चंद मण्डल,उपाध्यक्ष शरद जायसवाल,अशोक माली,धीरेन्द्र कुमार,अमन पांडेय आदि शामिल थे|








