आबकारी विभाग के लापरवाही से शराब की दुकान में हो रही ओवर रेटिंग,दुकान पर तहसीलदार का छापा

आबकारी विभाग के लापरवाही से शराब की दुकान में हो रही ओवर रेटिंग,दुकान पर तहसीलदार का छापा

●आबकारी विभाग के लापरवाही से शराब की दुकान में हो रही ओवर रेटिंग

●तहसीलदार के छापे में बिज्टी रोड स्थित सरकारी शराब की दुकान में पकड़ी गई अनियमितताएं

■नारायण सिंह रावत

■ सितारगंज। आबकारी विभाग की लापरवाही से सरकारी शराब की दुकानों में ग्राहकों से जमकर लूट हो रही है। तहसीलदार के छापे में इसकी पोल खुल गई। जबकि आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी इससे आंखें मूंदकर बैठे हैं। तहसीलदार के छापे में बिज्टी रोड स्थित सरकारी शराब की दुकान में अनियमितता मिली। यहां शराब बेचने में ओवर रेटिंग की जा रही थी साथ ही रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई थी। दुकान के अंदर गिलास,प्लेट के डिस्पोजल पड़े हुए थे। दुकान में बिल काटने की मशीन भी सही नहीं थी। इस पर तहसीलदार ने दुकानदार को जमकर फटकार लगाई। सितारगंज की तहसीलदार पूजा शर्मा को बिज्टी रोड स्थित सरकारी इंग्लिश शराब की दुकान में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। इस पर दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान दुकान में कई अनियमितता मिली। दुकान में शराब की बोतल पर पुराने रेट लिस्ट लगी मिली। यहां पर जमकर ओवर रेटिंग की जा रही थी। इसके साथी दुकान में डिस्पोजल खाली प्लास्टिक के गिलास और नमकीन के पैकेट मिले। दुकान में ना तो रेट लिस्ट लगी थी ना ही बिल कटने के लिए मशीन सही थी। इस पर तहसीलदार ने सेल्समैन और दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई।इस दौरान हल्का पटवारी शेखर चंद्र भी मौजूद थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page