22 अप्रैल को आयोजित होगा विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ,सितारगंज में द्वित्तीय बार घाटा मेहंदीपुर से अखंड ज्योति के रूप में बाबा आगमन

22 अप्रैल को आयोजित होगा विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ,सितारगंज में द्वित्तीय बार घाटा मेहंदीपुर से अखंड ज्योति के रूप में बाबा आगमन

●22 अप्रैल को आयोजित होगा सुंदरकांड पाठ

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में आगामी 22 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गई है। सितारगंज में द्वितीय बार घाटा मेहंदीपुर से अखंड ज्योति के रूप में बाबा का आगमन होने पर, 22 अप्रैल को नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में, विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के श्री रसराज जी महाराज अपने मुखरविंद से सुंदरकांड पाठ करेंगे। सुंदरकांड पाठ के दौरान बजरंग बाण, अष्टक हनुमान चालीसा विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन कमेटी ने जानकारी देते हुए कहा कि, सुंदरकांड पाठ 22 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक अविरल जारी रहेगा। इसके लिए वृहद रूप से आयोजन कमेटी द्वारा, तैयारियां आरंभ कर दी गई है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page