300 किलोग्राम डोडा और साढ़े पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,झारखंड के रांची से कैंटर में भरकर ला रहे थे नशे का सामान

●300 किलोग्राम डोडा और साढ़े पांच किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
●चुनाव व होली के त्योहार के मद्देनजर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई।
●झारखंड के रांची से कैंटर में भरकर ला रहे थे नशे का सामान

■नारायण सिंह रावत
■किच्छा(ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड एसटीएफ ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र में थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर की गयी बड़ी कार्यवाही की। यहां दो तस्करों को एसटीएफ ने एक करोड़ की अफीम व डोडा के साथ पकड़ा। नशे का सामान झारखंड के रांची से एक कैंटर में रद्दी के बीच में छिपाकर लाया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि थाना पुलभट्टा क्षेत्र से अभियुक्त बलाका सिंह व लवजीत सिंह को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 5.5 किग्रा अफीम व 03 कुन्तल डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गई थी। दोनों ही अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि झारखण्ड की राजधानी रांची से एक कैंटर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे। जिसकी कि खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में की जानी थी। क्योंकि चुनाव व होली का टाइम है ऐसे में तस्करों को भारी मुनाफा होने की उम्मीद थी। बदमाशों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वे दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार,पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आते हैं। इस बार वे रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से रांची प्लाई लेकर गये थे, वापसी में रांची से ड्रग भरकर ला रहे थे। ताकि उसे होली व चुनाव के समय पर भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है। एसटीएफ की कार्रवाई में उनि केजी मठपाल व मुख्य आरक्षी रविन्द्र बिष्ट तथा सर्विलांस में अउनि प्रकाश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बरामदगी
05.5 किलो अफीम व 03 कुन्तल डोडा व आयशर कैंटर वाहन यूपी 22एटी 4822
गिरफ्तार अभियुक्त
1.बलाका सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम डलपुरा थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर।
2.लवजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गोलू टांडा थाना स्वार जिला रामपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल टीम को 25000 पुरस्कार से देने की घोषणा की है।
एसटीएफ टीम में
निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक अरुण कुमार, उनि केजी मठपाल, उनि बृजभूषण गुरुरानी,अउनि प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह पापड़ा, मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल आरक्षी मोहित वर्मा, आरक्षी गुरवंत सिंह, आरक्षी दीपक भट्ट,
थाना पुलभट्टा टीम में एसओ कमलेश भट्ट, उनि धीरज वर्मा, अउनि सुरेश पसबोला, आरक्षी दीपक बिष्ट शामिल रहे।








