अधिवक्ता कल्याण टिकट में बढ़ौतरी की बार एसो. ने की निंदा

अधिवक्ता कल्याण टिकट में बढ़ौतरी की बार एसो. ने की निंदा

●अधिवक्ता कल्याण टिकट में बढ़ौतरी की बार एसो. ने की निंदा

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज: अधिवक्ता कल्याणकारी टिकट में बढ़ोतरी किए जाने का बार एसोसिएशन ने निंदा की। बार के सदस्यों ने इसे तुगलकी फरमान करार देते हुए आदेश को वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन की हुई बैठक में सितारगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा कि प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्श के आदेश पर प्रत्येक वकालतनामा पर प्रत्येक अधिवक्ता से अधिवक्ता कल्याण कूपन के नाम पर 50 रुपए वसूले जाएंगे। अधिवक्ता कल्याण कूपन ना लगाए जाने पर अधिवक्ता को बाद की पैरवी करने से रोक दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि कल्याणकारी टिकट में बढ़ोत्तरी करने का फरमान वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह, शक्ति प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश पांडे, रामबदन सिंह, मनोरमा गुप्ता, एसके त्रिपाठी, सपन सरकार, मंगल सिंह राणा, एसके सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, फरमान, मलकीत सिंह, रजवंत कौर, उर्मिला कौशिक, अमित रस्तोगी, मोबीन, रवि सक्सेना, राहुल भारद्वाज, भगवत सिंह, फैसल, गुरमीत सिंह, सुखदेव सरकार, अफसर अली, हनीफ अहमद एवं सुचित्रा देवी मौजूद थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page