डॉक्टर रेखा ठाकुर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सह सदस्य नामित

●डॉक्टर रेखा ठाकुर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सह सदस्य नामित

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। राधा कृष्ण इंस्टीट्यूट आप मैनेजमेंट की डॉक्टर रेखा ठाकुर को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का सह सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने पत्र जारी कर रेखा ठाकुर को जानकारी दी है। डॉ रेखा ठाकुर समाजसेवा के क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं और महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट किच्छा निवासी डॉक्टर अमित श्रीवास्तव को सामुदायिक स्वास्थ्य और महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा की गंगा राणा को सामुदायिक विकास में सह सदस्य नामित किया गया है।









