पत्नी को तीन तलाक देने का आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार

पत्नी को तीन तलाक देने का आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार

●पत्नी को तीन तलाक देने का आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार


■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। पत्नी को तीन तलाक देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वार्ड संख्या 6 आनंद नगर नहर पर निवासी अनम ने पुलिस को तहरीर देखकर बताया है कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज़ के अनुसार 18 फरवरी 2023 को सितारगंज में जीशान पुत्र श्री आज़ाद निवासी- आज़ाद नगर वार्ड नं0- 06 नहर के पार के साथ हुआ था। प्रार्थिनी अपने पति के घर जाकर दामपत्य कर्तव्य का निर्वहन करने लगी थी। उसका पति दिल्ली के वार्ड नं०- बी0-55 बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क भजनपुरा दिल्ली में रहकर काम करता था। विवाह के 08 दिन बाद ही पति उसको लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली जाकर पति का स्वभाव उसके प्रति उपेक्षापूर्ण रहने लगा और वह ज्यादातर समय फोन पर किसी अन्य महिला से बाते करता। जिसके बारें में प्रार्थिनी ने पता किया तो पति उसके साथ गालीगलौज और दुर्व्यवाहर करने लगा। बकरीद के चन्द दिनों पहले प्रार्थिनी का पति उसको लेकर अपने घर सितारगंज आया। ईद के बाद उसे मायके में छोड़कर दिल्ली चला गया। उसने अपने पति के किसी दूसरी स्त्री से नाजायज सम्बन्ध होने की शिकायत जब अपनी सास परवीन बेगम, जेठ फईम, रिजवान व दानिश तथा ननद रहमत जहां व उसके पति वाहिद खां से की तो इन लोगों ने गालियां दी तथा जबान बंद रखने तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच प्रार्थिनी को पता चला कि पति जीशान ने शालू दहिया निवासी- 321 गली नं0- 11 धीरपुर निरंकारी कॉलौनी दिल्ली-09 के साथ दिनांक- 20.03.2023 को आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट संस्था में जाकर विवाह कर लिया है। इस स्थान में जाकर सर्टीफिकेट की प्रति प्राप्त कर ली थी। 29 मई 2023 को बकरीद को अपने मायके में थी। ईद के 5–6 दिन बाद पीड़िता के फोन नं0- पर पति का फोन आया। जब शालू दहिया नामक महिला से शादी करने के सम्बन्ध में बात की तो प्रार्थीनी का पति भाग बबूला हो गया और गालियां देने लगा। इस सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो इसने प्रार्थिनी को फोन पर ही तलाक देकर फोन काट दिया। वह वर्तमान में तीन चार माह की गर्भवती है। इस सम्बन्ध में अनम ने जब अपनी सास, जेठ, ननद से बात की तो उन्होंने भी यही कहा कि हम तो तुझसें छुटकारा चाहते थे। जीशान ने बिलकुल सही किया। प्रार्थिनी उपरोक्त सभी लोगों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही चाहती हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठ व ननद के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति जीशान अहमद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई हरविंदर कुमार,एसआई बबिता, कास्टेबल गिरीश शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page