अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,कार सहित 40 किलो 250 ग्राम गांजा किया बरामद

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,कार सहित 40 किलो 250 ग्राम गांजा किया बरामद
कार सहित 40 किलो 250 ग्राम गांजा किया बरामद
बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये आंकी

■नारायण सिंह रावत
■रामनगर(नैनीताल)। एएनटीएफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं जनपद नैनीताल के थाना रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद नैनीताल के थाना रामनगर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में गांजे की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह गांजा पहाड़ी क्षेत्र से इकट्ठा कर कर सस्ते दामों में खरीद कर अपने वाहन यूके -06-जेड -2275 से मुरादाबाद रामपुर दिल्ली आदि क्षेत्रों में छोटी-छोटी मात्रा में बेचने जा रहा था। एएनटीएफ ने अभियुक्त को हल्दुआ बैरियर से 100 मीटर आगे काशीपुर की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एएनटीएफ द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना रामनगर जनपद नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रणजीत सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी ग्राम थारी पोस्ट ऑफिस हेमपुर हल्दुवा रामनगर, नैनीताल।
बरामद माल
40 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ से
0135-2656202
9412029536 संपर्क करें।
एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट
निरीक्षक पावन स्वरूप, उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी, अ0 उ0नि0 जगबीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान
थाना रामनगर जनपद नैनीताल पुलिस टीम
व0 उ0 निरीक्षक मनोज नयाल, उपनिरीक्षक राजेश जोशी, कांस्टेबल भारत भूषण, कांस्टेबल कविंद्र सिंह, कांस्टेबल मेघा चंद्र










