अश्लील वीडियो बनाकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

अश्लील वीडियो बनाकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

●अश्लील वीडियो बनाकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

●ब्लैकमेल कर हड़प लिए रुपये और गहने, आठ माह तक बंधक बनाकर रखा

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर पहले से शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी के साथ उसका जीजा भी मिला हुआ था। आरोपी ने न केवल उसकी शादी तुड़वा दी और ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपये और गहने भी ले लिए। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
शक्तिफार्म निवासी एक युवती के मुताबिक वह 2016 में वह एक जगह हारमोनियम सीखने जाती थी। यहां एक युवक भी आता था। 1 जनवरी 2017 को उसने अपनी जन्मदिन पार्टी में अपने पुराने घर बुलाया। यहां युवक ने दुष्कर्म किया और उसके जीजा ने वीडियो बना लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस बीच उसकी शादी हुई तो आरोपी ने पति को अश्लील वीडियो दिखाकर शादी तोड़वा दी। आरोपी ने उसको ब्लैकमेल करते हुए कई बार में करीब एक लाख रुपये और लाखों के गहने ले लिए। उसकी मां ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी ने दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर माफी मांग ली। आरोप है कि 28 जनवरी 2023 को उसने अपने संग चलने का दबाव बनाया और अपने जीजा को भेज दिया। इसके बाद नोएडा ले जाकर आठ माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने दिखावे के लिए उसके साथ शादी की। युवती का आरोप है कि युवक का पूरा परिवार उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ दिनों पहले आरोपी ने उसका मोबाइल लेकर सारे चैट डिलीट कर दिए। महिला ने मामले में एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सोपा है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page