पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का समापन

●पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का समापन

■ नारायण सिंह रावत
■पौड़ी गढ़वाल(उत्तराखंड)। पंचायती राज निदेशालय द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों व रेखीय विभाग के कर्मचारियों हेतु सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण एवं जीपीडीपी पर समझ बनाने के लिए तीन जनवरी से चल रहे प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, एडीओ पंचायत प्रदीप सुंदरियालऔर खण्ड विकास अधिकारी धनपाल सिंह नेगी तथा मनोज रावत ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया था। जिस हेतु पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद पौड़ी के विकास खण्ड एकेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी “ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी को दी गई है। पंचायत राज विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया। जिसमें 11प्रशिक्षण क्रार्यक्रम सम्पन्न करवाए गए। ब्लॉक स्तर और 10 न्याय पंचायत स्तर जिसमें 720 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जिनमें ग्राम प्रधान बी.डी.सी.,वार्ड सदस्य,आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी,और अन्य विभागों के रेखीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर ट्रेनर रंजना सक्सेना, जगमोहन रावत, गायत्री राणा ,सुभाष शर्मा, सरस्वती धस्माना,पवन दुदपुड़ी, मालती देव iआदि मौजूद रहे।












