मीनाक्षी पंत को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

●मीनाक्षी पंत को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

■नारायण सिंह रावत
■काशीपुर/वागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 18वें दीक्षांत समारोह में मीनाक्षी पन्त पत्नी महेश पन्त निवासी -ग्राम सरमोली गणेशपुर, पोस्ट -ढपटी, जिला बागेश्वर द्वारा संगीत गायन विषय में डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त मिली है। वह वर्तमान में चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय काशीपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत के पद पर कार्यरत हैं। उनको उपाधि मिलने पर साथी शिक्षकों समेत परिजनों ने हर्ष जताया है।













