श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा,सूरजगढ़ धाम से आये कलाकारों ने की विशेष पूजा

श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा,सूरजगढ़ धाम से आये कलाकारों ने की विशेष पूजा

●श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा
●सूरजगढ़ धाम से आये कलाकारों ने की विशेष पूजा
●1100 महिलाओं व बच्चों ने उठाया निशान
●आज सजेगा बाबा का विशाल दरबार

■नारायण सिंह रावत


■सितारगंज|खाटू श्याम बाबा के विशाल संकीर्तन की पूर्व संध्या पर बाबा के भक्तों ने विशाल निशान यात्रा निकली।बाबा श्याम की निशान यात्रा की पूजा अर्चना सूरजगढ़ धाम से आये कपिल इंदौरिया ग्रुप द्वारा विधिवत मुख्य यजमान प्रमोद गोयल पम्मी के परिवार द्वारा बाबा की अखंड ज्योति
प्रज्वलित की। निशान यात्रा रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर बाजार के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई।श्याम प्रेमियों का उत्साह इतना जबरदस्त था की पूरा शहर बाबा के जयकारों से गुंजायमान था।महिलाओं व बच्चों की भागीदारी व श्याम युवा मित्र मण्डल के सदस्यों ने अत्यधिक संख्या में निशान यात्रा निकाली हर तरफ यही चर्चा रही कि आज कि निशान यात्रा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए विशाल भक्तों की भागीदारी रही। श्याम भक्तों ने बताया कि आज बाबा का विशाल दरबार परम श्रेध्य नंदकिशोर”नंदू” जी के मुखारविंद से बाबा के मधुर भजनो से प्रारम्भ होगा।
यात्रा में अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल,अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सिंघल,
अंकुर गर्ग,संजय गोयल,मुकेश गोयल,राजकुमार सिंघल,दुर्गेश मोहन गोयल,शिवम् मित्तल,प्रदीप गर्ग,आनंद गर्ग,मुकेश गोयल,
विनय गर्ग, विकास गर्ग,निशांत गोयल,यश गोयल,अनिल गोयल,
मोहित गर्ग,योगेंद्र बंसल,शिवपाल चौहान,अंकित गोयल,सुधीर गुप्ता,उमेश सोनू,सतीश सागर, अमन गुप्ता,सचिन मित्तल, अमित राठी,अरुण गुप्ता, रोहित मित्तल,भरत सिंघल,सौरभ अरोरा,साहिल चिटकारा,मनोज गर्ग,तुषार मित्तल,अनिल सिंघल
मुकेश गर्ग,डब्बू बिंदल,नत्थूलाल गोयल,विकास गोयल,प्रीति गोयल,संगीता मित्तल,सीमा सिंघल, पल्लवी सिंघल, प्रेमलता गोयल, सृष्टि सिंघल,पूजा गर्ग,
पूजा मित्तल,मिशिका बंसल,सुधा जिंदल,राजरानी गर्ग, निशा गोयल
आदि रहे !

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page