करंट की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से झुलसी

■ नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नहाने जाते समय एक छात्रा को करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। नगर की रहने वाली वैष्णवी चंद सुबह स्नान करने जा रही थी। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। इंसेक्ट छात्रा की बहन के सांप के डसने से हो गई थी मौत कुछ समय पूर्व छात्रा वैष्णवी चंद की बहन की सांप की डसने से मौत हो गई थी। अब उसको करंट लगने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले उसका इलाज कर रहे हैं।










