खेल महाकुंभ में एसएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

■ नारायण सिंह रावत

सितारगंज। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सितारगंज में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में एसएम स्कूल के छात्र प्रद्युम्न, नितेश टम्टा, तन्मय, आयन, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद हसन, चिराग व प्रिंस जोशी ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, लम्बी कूद में युग बक्शी ने द्वितीय स्थान, भाला क्षेपण तथा 100 मीटर दौड़ में प्रिंस जोशी और रितिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को युवा कल्याण विभाग द्वारा मेडल व प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 300 द्वितीय को 200 और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 150 रुपए की नगद धनराशि प्रदान की। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट और प्रधानाचार्य एम सी तिवारी विद्यालय शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल की भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।









