सितारगंज में 5.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी सीज

सितारगंज में 5.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी सीज

■सितारगंज में 5.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी सीज


■सितारगंज। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 5.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 जुलाई की रात शक्तिफार्म चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के समय एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके पास से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह (20) पुत्र समराज सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसकी बाइक संख्या UK06AR4899 को जब्त कर लिया।


कोतवाली सितारगंज में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 352/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, एएसआई कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page