14 कांवड़ियों का पहला जत्था गोमुख-गंगोत्री के लिए रवाना, क्षेत्र में गूंजे ‘बोल बम’ के जयघोष

14 कांवड़ियों का पहला जत्था गोमुख-गंगोत्री के लिए रवाना, क्षेत्र में गूंजे ‘बोल बम’ के जयघोष

■14 कांवड़ियों का पहला जत्था गोमुख-गंगोत्री के लिए रवाना, क्षेत्र में गूंजे ‘बोल बम’ के जयघोष

■सितारगंज। श्री शिव कांवड़ सेवा समिति, मीनी बाबा मंदिर, सितारगंज के तत्वावधान में आयोजित विशाल कांवड़ पदयात्रा के लिए शनिवार को 14 कांवड़ियों का प्रथम जत्था गोमुख-गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। महंत आनंद बोरा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कांवड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गोमुख-गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िए लगभग 600 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर 11 अगस्त को झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, शक्तिफार्म में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यात्रा की सफलता एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान आंसू,राहुल श्रीवास्तव,आशीष,मन्नू,धर्मवीर, अभिषेक,शिवम,करन व अम्मा उपस्थितहै!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page