थाना दिवस के साथ शिवलिंग प्रतिष्ठा और नए निर्माण कार्यों का होगा लोकार्पण 15जुलाई को

■थाना दिवस के साथ शिवलिंग प्रतिष्ठा और नए निर्माण कार्यों का होगा लोकार्पण 15 जुलाई को

■सितारगंज, संवाददाता।
कोतवाली सितारगंज परिसर में बुधवार, 15 जुलाई को सुबह 11 बजे थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न होगी।
इसके अलावा कोतवाली परिसर में मैस सहित हाल ही में कराए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से कार्यक्रम में शामिल होकर थाना दिवस में सहभागिता करने तथा धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम और अधिक गरिमामय बनेगा।




