नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

■नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

■पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा, ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस की कार्रवाई

■सितारगंज, संवाददाता। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में सितारगंज पुलिस ने छह दिन के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। विवेचना के दौरान मामले में पोक्सो अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, सात जुलाई की रात शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम देवनगर निवासी राजीव विश्वास (21) नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को शक्तिफार्म क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी और विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) व 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी एसआई जगदीश तिवारी, एसआई बबीता टम्टा, कांस्टेबल नीलम बर्गली और कांस्टेबल भोपाल शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page