प्रशासन की टीम से अभद्रता, ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए खनन माफिया

प्रशासन की टीम से अभद्रता, ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए खनन माफिया

■प्रशासन की टीम से अभद्रता, ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए खनन माफिया

■तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने खनन माफिया पर दर्ज किया मुकदमा

■सितारगंज। अवैध खनन की सूचना पर गई प्रशासन की टीम से खनन माफिया ने अभद्रता की। करीब 10- 15 लोग जबरन मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अवैध खनन की सूचना पर 31 दिसंबर की सुबह प्रशासन की टीम शक्ति फार्म क्षेत्र में पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह महर, त्रिलोचन सुयाल, पंकज चन्द ने 31 दिसंबर को अवैध खनन की शिकायत तहसीलदर हिमांशु जोशी से की। उन्होंने दूरभाष पर अवैध खनन रोकने हेतु टीम को निर्देशित किया। इस पर ग्राम निर्मलनगर में सुबह के लगभग 8:30 बजे अवैध मिट्टी के परिवहन से लिप्त 01 ट्रैक्टर महिन्द्रा अवैध मिट्टी से भरी ट्रॉली को टीम ने रोककर ड्राइवर (अज्ञात) से उक्त खनिज के सम्बन्ध में दस्तावेज मांगे। ट्रैक्टर चालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। वाहन पर नम्बर प्लेट अंकित नहीं पायी गई। जिसको अवैध खनन मानकर तहसील परिसर में सीज करने हेतु लाया जा रहा था। रास्ते में लगभग 10-15 व्यक्तियों द्वारा बलपूर्वक वाहन छीनकर उस पर लदी अवैध मिट्टी को सड़क पर बिखेरकर वाहन (मय ट्रॉली) लेकर फरार हो गये। जिसके क्रम में साक्ष्य के रूप में वीडियोग्राफी की गई है। अतः उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। तहसीलदार हिमांशु जोशी की पुलिस में 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page