कोतवाली पुलिस की तत्परता से छह लोगों के गुमशुदा मोबाइल बरामद,

■कोतवाली पुलिस की तत्परता से छह लोगों के गुमशुदा मोबाइल बरामद,
■ स्वामियों को सौंपे

■सितारगंज। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से गुमशुदा क्षेत्रवासियों के छह मोबाइल फोन खोज निकालकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया।
मोबाइल फोन मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ नजर आई। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए कोतवाली पुलिस टीम और कोतवाल सुंदरम शर्मा का आभार व्यक्त किया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया गया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप छह मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

कोतवाल सुंदरम शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल कोतवाली में सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर गुमशुदा संपत्ति को बरामद किया जा सके। कोतवाली पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।





