उत्तरायणी मेले की तैयारियों पर किया मंथन,कई प्रस्ताव पास किए गए

उत्तरायणी मेले की तैयारियों पर किया मंथन,कई प्रस्ताव पास किए गए

■उत्तरायणी मेले की तैयारियों पर किया मंथन, कई प्रस्ताव पास किए गए

■सितारगंज। उत्तरायणी पर्व और मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले पारंपरिक उत्तरायणी कर्कड़ी मेले को लेकर उत्तराखंड संस्कृति विकास समिति के प्रांगण में रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बोरा ने की।
बैठक में 14 जनवरी को प्रस्तावित उत्तरायणी मेले के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए और उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर लिए गए। साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में हेमंत बोरा को अध्यक्ष, पंकज रावत और भोला जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। भुवन गड़कोटी और हिमांशु पंत को महामंत्री, आनंद बल्लभ भट्ट को सचिव तथा मनोज बिष्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मेले की व्यवस्थाओं के लिए मुकेश सनवाल को मेला प्रभारी और जगदीश गुरानी को मेला संचालक नियुक्त किया गया। सतीश उपाध्याय, अजय कठायत और पंकज गहतोड़ी को संयोजक बनाया गया है। ध्वज व्यवस्था की जिम्मेदारी परिहार और प्रकाश भट्ट पंडित सहित अन्य सदस्यों को दी गई। भगवान सिंह भंडारी और प्रेम सिंह गौनिया को व्यवस्थापक प्रमुख बनाया गया। संगठन मंत्री के रूप में बसंत आर्या, दिनेश भट्ट, संजय जोशी, बॉबी भट्ट, संजय कुमार जोशी और पवन भट्ट को दायित्व सौंपा गया है। अजय सिंह क्वीरा को युवा अध्यक्ष तथा नवीन भट्ट निराला और प्रेम सिंह गौनिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बताया गया कि संपूर्ण मेला व्यवस्था समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक फकीर सिंह कनियाल के मार्गदर्शन में गठित की गई है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उत्तरायणी पर्व को सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक स्वरूप में मनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page