■सड़कों पर टेंट लगाकर जमावड़े की नहीं मिलेगी अनुमति

■क्षणिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस, प्रशासन देगा छूट

■सितारगंज। सड़कों में टेंट लगाकर किसी भी प्रकार के जमावड़े के लिए पुलिस, प्रशासन अनुमति नहीं देगा। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने यह निर्णय लिया हैं। इस इस तरह के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक आयोजन के लिए अलग से जगह विभाग चिन्हित करेंगे।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि सड़कों में निरंतर यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने के लिए किसी भी प्रकार के जमावड़े की मनाही हैं। सड़कों में टेंट लगाकर धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक आयोजन के लिए पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। इस तरह के आयोजन और जमावड़े के लिए अलग से भूमि चिन्हित कर अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षणिक और सांकेतिक कार्यक्रमों के लिए छूट मिलेगी। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने यह निर्णय यातायात सुरक्षा और जमावड़े में आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर लिया हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम से अनुमति प्राप्त करने के बाद विभिन्न तरह के सुरक्षा प्रबंधों के मानक तय किए जाते हैं। उन्होंने बिना अनुमति के सड़कों में टेंट लगाकर भीड़ एकत्रित करने पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page