नगरीय क्षेत्र में नालियों से सटे कनेक्शन ऊपर शिफ्ट कराने की अपील

नगरीय क्षेत्र में नालियों से सटे कनेक्शन ऊपर शिफ्ट कराने की अपील

■विभिन्न वार्डो में पेयजल लाइनें बिछाई

■नगरीय क्षेत्र में नालियों से सटे कनेक्शन ऊपर शिफ्ट कराने की अपील

■सितारगंज : जल संस्थान ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पेयजल की लाइनें बिछाई गई हैं। जिससे आमजन को स्वच्छ जल प्राप्त हो सके। इसके साथ ही जल संस्थान ने नालियों से कनेक्शन जल संयोजन को ऊपर लगाने की अपील की हैं।
जल संस्थान के जे0ई0 संजीव नाथ गोस्वामी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गो में पेयजल लाइनें होने से आंतरिक गलियों में रहने वाले आमजन को स्वच्छ जल प्राप्त नहीं हो पा रहा था। जिसको देखते हुए नगरीय क्षेत्र के वार्ड तीन में सुनहरी मस्जिद के आसपास की गलियों में पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं। उन्होंने जल संस्थान के उपभोक्ताओं से अपील की है, की नालियों से कनेक्ट पेयजल लाइनों को वहां से हटाकर ऊपर के हिस्से में लगाएं। जिससे नालियों का गंदला पानी पेयजल पाइप लाइन के माध्यम से नलों में न पहुंच सके।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page