5 वीं राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम चयनित

5 वीं राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम चयनित

■5 वीं राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम चयनित


■सितारगंज। कर्नाटक के मंगलूरू में 19 दिसंबर से शुरू हो रही 5वीं राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन द्वारा 29 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। साथ ही इस वर्ष उत्तराखंड से तकनीकी अधिकारी के रूप में बाजपुर से प्रमोद, भीमताल से निखिल और हल्द्वानी से गौरव चंद प्रतियोगिता हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड विगत 4 वर्षों से प्रतिभाग करता आया है और प्रदेश के तैराकों ने हर बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


उत्तराखण्ड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिलदीप महल ने बताया कि इस वर्ष भी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page