80 किग्रा गोमांश के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार

■80 किग्रा गोमांश के साथ एक गोतस्कर गिरफ्तार


■पुल्लभट्टा/किच्छा। पुलिस ने 80 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। एसआई पंकज बेलवाल कांस्टेबल पुष्कर राठौर के पुलभट्टा क्षेत्र में सिरौली कला में गश्त पर थे। वहां मुखबिर ने सूचना दी कि मोहम्मद कैफ उर्फ राजू निवासी इन्द्रानगर वार्ड नंबर 20 में गोमांस बेच रहा है। इस पर पशु चिकित्साधिकारी किच्छा डाॅ. मृगेश चधरी, चारु पंत व पीआरडी जगदीश राम को लेकर इन्द्रानगर सिरौलीकला वार्ड 20 में पहुंचे तो मुखबिर ने मकान दिखाया। लोहे के गेट को धक्का देकर खोला तो एक व्यक्ति सामने चादर में रखे मांस तौलने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने मोहम्मद फैजान पुत्र असलम निवासी ग्राम सरहेनी तुरकनिया, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत हाल निवासी इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मोहम्मद कैफ उर्फ राजू पुत्र यासीन निवासी ग्राम सरहेनी, तुस्कनिया, थाना अमरिया, पीलीभीत के साथ गोमांस काटकर बेचने के लिए तौल रहे थे। मोहम्मद कैफ को शक हुआ तो वह दीवार फांदकर भाग गया है। उसने बताया कि गोमांस कैफ उर्फ राजू और उसका दोस्त हाफिज लाए थे। कैफ के खिलाफ पीलीभीत में भी गोकशी के और भी केस है। मौके से बरामद एक इलेक्टोनिक तराजू, एक गोल लकड़ी का गुटका व एक चापड़ बरामद किया गया। पशु चिकित्सक ने गोमांश के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।टीम में गोवंश सरक्षण इंचार्ज पंकज बेलवाल, कांस्टेबल पुष्कर राठौर, चारु जोशी,पीआरडी जगदीश राम आदि शामिल हैं!




